रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कलेक्टर संजीव कुमार झा के आह्वान पर नगर में डोनेशन ऑन व्हील्स में कई लोगों के द्वारा दान किए गए आज तहसीलदार भरत कौशिक एवं सीएमओ सुमित मेहता घर-घर पहुंच डोनेशन ऑन व्हील्स  में खाद्य सामग्री एकत्रित किया गया है जिसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।

                                     

नगर के प्रतिष्ठित नागरिक अमिरचंद गुप्ता, तारा गुप्ता भाजपा नेता अरुण केसरी राधेश्याम केसरी,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रतीक सिंह अजय गुप्ता सहित नगर की दर्जनों लोगों के द्वारा आज डोनेशन ऑन ऑन व्हील्स में खाद्य सामग्री दान किया इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा 75 पैकेट फैमिली पैक जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में डोनेशन ऑन व्हील्स को प्रदान किए थे। सीएमओ सुमित मेहता ने बताया कि प्राप्त खाद्य सामग्री को तत्काल जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है श्री मेहता ने बताया कि कलेक्टर के आह्वान पर नगर में डोनेशन ऑन व्हील में लोग बढ़-चढ़कर दान कर रहे हैं।

Categorized in: