रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बुधवार की शाम 7 बजे के करीब बलरामपुर से रामानुजगंज मोटरसाइकिल आने के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 2 कर्मचारी जामवंतपुर के समीप गिरकर घायल हो गए जिन्हें बलरामपुर से रामानुजगंज आ रहे युवा व्यवसायी के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से अपने कार में बैठा कर रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा  एक कर्मचारी की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज कर अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया था।

                                         प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 3 अमित सोनवानी एवं भृत्य संजय खलखो बलरामपुर बाइक से गए थे जहां से वे वापस आ रहे थे इसी दौरान शाम 7 बजे के करीब मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जामवंतपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे दोनों को चोट आई इसी दौरान युवा व्यवसायी एवं बलरामपुर में शिव नरेश ट्रेडर्स के संचालक अभिमन्यु ठाकुर रामानुजगंज आ रहे थे जिनके द्वारा तत्काल स्थानीय युवक देवव्रत राय की मदद से दोनों घायलों को कार में बैठाकर रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां अमित सोनवानी की स्थिति गंभीर देखते हुए अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया था। यदि इस कड़ाके की ठंड में एंबुलेंस का इंतजार किया जाता तो दोनों घायलों की स्थिति और बिगड़ सकती थी वहीं स्थानीय लोगों की तत्परता एवं युवा व्यवसायी की मदद से दोनों घायलों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर पहुंचाया जा सका।

Categorized in: