लखनपुर दिनेश बारी- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रदीप साहू के द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लखनपुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15292 नग बारदाना नियत तिथि तक जमा करने के निर्देश दिये हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक धान उपार्जन केंद्र वर्ष 20 -21 हेतु माह अप्रैल 2020 से उचित मूल्य दुकान संचालकों से खाली बारदाने समिति के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में लखनपुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के द्वारा लखनपुर नगर के 3 उचित मूल्य दुकान सहित ग्राम बंधा, ग्राम अंमगसी, ग्राम नरकालो तथा ग्राम कुंवरपुर के उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जा रहा है समिति को उक्त अवधि में उचित मूल्य दुकानों से कुल 28256 नग खाली बारदाना उपलब्ध कराया जाना था किंतु समिति के द्वारा अब तक मात्र 12964 नग खाली बारदाना उपलब्ध कराया गया है। समिति के द्वारा अब तक 15292 नग कम बारदाना उपलब्ध कराया गया है। समिति के इस गैर जिम्मेदाराना कृत्य के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर प्रदीप साहू के द्वारा समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया साथ ही 5 दिसंबर तक 15292 नग बारदाना जमा कराए जाने सुनिश्चित किया गया है बारदाना उपलब्ध नहीं कराए जाने की स्थिति में समिति प्रबंधक को पद से पृथक करने का प्रस्ताव सरगुजा कलेक्टर को प्रेषित किए जाने की चेतावनी दी गई है।

Categorized in: