प्रेमनगर पप्पू यादव- सूरजपुर जिले के तहसील प्रेमनगर में किसानों के रकबा को घटाने से किसानों में शासन-प्रशासन के खिलाफ गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी ने मोर्चा खोला है बता दें की गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों के हित में विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 7/12/2020 को आंदोलन करने का निर्णय लिया है और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारीयों को रकबा को सुधार करने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुनारायण श्याम ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है जिनके काम-काज से ऐसा प्रतीत होता है कि यह सरकार किसान विरोधी है जो की किसानों के हित मे काम न करके अहित में काम करना जैसे वनभूमि के पट्टे से सरकार द्वारा धान न खरीदने एवं अन्य छोटे ब्यापारियों के हित के विरुद्ध निर्णय लेकर बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और पूंजीपतियों के पक्ष में फैसले ले रही है धान खरीदी नवम्बर से करना था जिसे दिसंबर से शुरू किया गया है जिससे समय कम होने से किसानों को बिक्री करने पर परेशानी हो रहा है ऐसे किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुवे गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी ने आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है जिसमे गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष ने तहसील प्रेमनगर के समस्त किसानों को शामिल होने की अपील किया है और सभी किसानों से आग्रह किया है की सभी किसान भाइयों से पारंपरिक औजार के साथ रैली में भाग लेने हेतु आग्रह किया गया है।

यह आंदोलन एक ब्यापक रूप में ब्लॉक स्तरीय केवल सरकार को आइना दिखाने के लिए किया जा रहा है और किसानों के कटे हुवे रकबा को सुधार करने एवं वन भूमि में धान खरीदी को लेकर किया जा रहा है आंदोलन ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुनारायण श्याम के नेतृत्व में किया जाएगा।

Categorized in: