अंबिकापुर. ब्लॉक कांगे्रस कमेटी के ब्लॉक महामंत्री शिवेश सिंह बाबू ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों की मनमानी व पार्किंग नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। वह सरगुजा IG को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा है कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन ट्रेन की आवाजाही होती है तथा यात्रियों को लाने ले जाने के लिए काफी सं या में यहां ऑटो चालक प्रतिदिन रेलवे स्टेशन आते हैं। वर्तमान में यहां आने वाले ऑटो चालकों की सं या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसा प्रतीत होता है वाहन चालक नियम कायदों को ताक पर रखकर बेतरतीब ढंग से कहीं भी गाड़ी खड़ा कर चले जाते हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को आने-जाने में प्रतिदिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है किसी आपात स्थिति में यहां काफी विकट परिस्थिति निर्मित हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व आईजी से भी निवेदन किया था। इसके बाद से जयनगर से संचालित हो रहे स्टेशन को ग्रामीण थाना गांधीनगर से संबंधित किया था परंतु आज की स्थिति में वहां वीआईपी व्यवस्था के अलावा कभी भी पुलिस बल तैनात नहीं रहता है। ब्लॉक महामंत्री शिवेश सिंह बाबू ने एसपी से आग्रह किया है कि रेलवे स्टेशन पर एक पुलिस सहायता केंद्र खोल दें या प्रतिदिन ट्रेन आने वा जाने के समय पर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।

Categorized in: