अंबिकापुर. भाजयुमो सरगुजा द्वारा लोक सेवा आयोग में हो रहे अनियमितता व 10 सूत्रीय मांगो को लेकर भाजयूमों सरगुजा जिलाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह के नेतृतव में महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन जिला अध्यक्ष निश्चल ने ज्ञापन के संबंध में बताया कि लोक सेवा आयोग में हो रहे परीक्षा संबंधी विभिन्न अनियमितता सामने आ रही है। जिसके पश्चात भी आयोग द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अत: हम सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश नेतृतव के आह्वान में 18 से 20 मार्च 2021 तक युवाओं के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा जिले के सैकड़ों युवाओं तक पहुंचे। उन्होंने एक स्वर में हमारा समर्थन किया पूरे प्रदेश में करीब 4 लाख युवाओं ने सरगुजा जिले में लगभग 10 हजार हस्ताक्षर कर पीएससी में हो रहे अनिमितता के खिलाफ हमारा समर्थन किया। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्वी मानसून से वर्षा करा देने वाले विशेष का नाम सार्वजनिक किया जावे और उस पर कठोर कार्यवाही हो। आयोग पर लगाए गए आरोपों की न्याययिक जांच कराई जाए। रिपोर्ट के लिए समय सीमा निर्धारित हो। आयोग में 2014 के बाद चली आ रही परिपाटी को फिर से लागू किया जाये जिससे प्रत्येक संविधान दिवस के दिन आयोग का विज्ञापन जारी हो जाये अगले प्रिलि स से पहले हर हाल में पिछले वर्ष की नियुक्ति प्रक्रिया पुर्ण कर लिए जाए। संविधान दिवस के दिन ही आयोग का पूरा कलेण्डर जारी किया जाये। उत्तर पुस्तिकाओं की कार्बन कॉपी प्रदान किया जाना अनिवार्य किया जाये।
6 सभी परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी अनिवार्य किया जाये। प्रत्येक जिले में एक अर्थात न्यूनतम 28 परीक्षा केंद्र की तत्काल घोषणा की जाये। हर परीक्षा में माईनस मार्किंग है या नही इसे स्पस्ट रूप से प्रशन पत्र के निर्देशों में लिखा जाये। ताकि युवा भ्रम के शिकार न हों। एफआई परीक्षा एफसीएफ रेंजर भर्ती परीक्षा व्यापमएविधानसभा जैसी सभी परीक्षाओं के ल िबत विज्ञापनों को तत्काल पूरा किया जाये। कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप बड़ी सं या में शासकीय नौकरी के अवसर पैदा करें और समय सीमा के भीतर सभी नियुक्तियाँ पूरी करें उपरोक्त 10 सूत्रीय मांगों को लेकर व लोक सेवा आयोग में हो रही अनियमितता के विरोध में सरगुजा भाजपा के के जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी भाजयुमो के प्रांत पदाधिकारी संजीत सिंह जिलामहामंत्री मनोज कंसारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास वर्मा रामप्रवेश पांडेय अभिषेक प्रताप सिंह देव व अंकित जायसवाल का प्रतिनिधिमंडल अनुविभागीय दंडाधिकारी सरगुजा को ज्ञापन सौंपा।

Categorized in: