बलरामपुर(राजेन्द्र ठाकुर)- जिले के शंकरगढ़ पुलिस ने बीती रात पुलिस ने आठ जुआरियों को पकड़ा है, बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम कमारी गांव में बीती रात जुआरी जुआ खेल रहे थे तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कमारी में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं जिसके बाद शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने कमारी के लिए रवाना हुए जहां जुआ खेल रहे आठ युवकों को फिल्मी अंदाज में धर दबोचा पुलिस ने सतीश गुप्ता मनोज जयसवाल विकास जयसवाल संतोष दास अर्जुन सिंह बैजनाथ मनीष गुप्ता प्रीतम दास को गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपियों से 52 पत्ती ताश भी जब्त कि है।

शंकरगढ़ थाना प्रभारी प्रकाश राठौड़ ने बताया कि जुआरियों के पास से 26 हजार 10 रुपए नगद बरामद हुई है आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट तथा धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।

Categorized in: