रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामानुजगंज विधानसभा के कोटा में अध्ययनरत छात्रों एवं उनके अभिभावकों से अपील करते हुए विधायक बृहस्पति ने कहा है कि वे धैर्य एवं संयम बनाए रखें एक-दो दिन के अंदर उनके लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा एवं राकेश तिवारी को अवगत कराया गया है कि रामानुजगंज विधानसभा के छात्र-छात्राएं राजस्थान के कोटा में फंसे हैं जिन्हें तत्काल छत्तीसगढ़ वापस बुलाए जाने की आवश्यकता है जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए एक-दो दिन के अंदर छात्र छात्राओं को वापस बुलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है तब तक कोटा में अध्यनरत छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Categorized in: