रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा ऑनलाइन कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बलरामपुर रामानुजगंज जिले के 19 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में लॉकडाउन में देश की स्थिति में कोरोना महामारी से बचाव में डॉक्टर पुलिस तथा सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका आदि विषय दिए गए थे।                                                                             

आयोजन में नर्सरी के बच्चों से लेकर स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ 3 का चयन हुआ प्राप्त रचनाओं में विषय पर केंद्रीयता, कविता, भाषा शैली और प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रथम निशा मंडल पिता गोपाल मंडल कक्षा बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा व द्वितीय निशा बाछाड पिता तपन बाछाड कक्षा 9वी एवं तृतीय  सालहा अहमद पिता फिरोज अहमद कक्षा 11वी रही।परिषद के  विभाग  संयोजक उपेंद्र यादव ने कहा की इस लॉकडाउन के अवर पर अभाविप द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता में पूरे जिले  के छात्र-छात्रों न भाग लिया। जिन्हें  शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा वही अभाविप प्रदेश कार्यकरणी सदस्य बिट्टू पॉल ने कहा की अभाविप छात्र हित समाज हित के साथ देश हित  के लिए  कार्य करती हैं उसी कड़ी में अभाविप द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई। आयोजन को सफल बनाने में सोशल मीडिया प्रमुख निखिल सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: