मनेंद्रगढ़ ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक रविवार को स्थानीय रेस्ट हाउस प्रांगण में 33 लाख की लागत से बनने वाले वीवीआईपी कक्ष का भूमि पूजन कर निर्माण की आधारशिला रखी है ! इस दौरान विधायक गुलाब कमरों ने बताया कि मनेंद्रगढ़ में वीवीआइपी रेस्ट हाउस की व्यवस्था ना होने के कारण अति विशिष्ट व्यक्तियों को एसईसीएल के लेदरी गेस्ट हाउस में रुकना पड़ता था जिसकी कमी को देखते हुए उनके द्वारा भरसक प्रयास किया गया जिसके बाद मनेंद्रगढ़ में रेस्ट हाउस के बगल से एक सर्व सुविधा युक्त वीवीआईपी कक्ष निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से प्राप्त हुई जिसकी राशि 33 लाख रुपए स्वीकृत की गई है! टेंडर पश्चात रविवार को उक्त कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है ! उक्त कक्ष के बन जाने से अति विशिष्ट व्यक्तियों के ठहरने की सुविधा मनेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस में उपलब्ध हो सकेगी ! इसके साथ ही बर्षो से चली आ रही वीवीआईपी कक्ष के कमी भी पूरी हो जाएगी ! उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में उनके द्वारा 9 कक्ष के सर्किट हाउस बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है ! भूमि पूजन अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग श्री पटेल सहित अन्य जन उपस्थित रहे !

Categorized in: