वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री के आगमन के पहले मुख्यमंत्री तय समय पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। विशेष विमान से वाराणसी पहुंचे सीएम योगी की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट पर अगवानी की।

एयरपोर्ट लाउंज में ली कार्यक्रम और व्यवस्था की जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के दौरे से सम्बंधित की गयी वयवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने काशी में भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के लिए 7 स्थानों पर की गयी स्वागत की तैयारियों के बारे में भी पूछा।

शंखनाद से होगा स्वागत

भाजपा के काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री का काशी आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। पुलिस लाइन हेलीपैड से लेकर सिगरा कन्वेंशन सेंटर तक जगह-जगह भाजपा पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता, ढोल नगाड़ों और शंखनाद से स्वागत करेंगे। इसके लिए सभी को उनके पॉइंट्स की जिम्मेदारी दे दी गयी है।

Categorized in: