पुलिस ने मथुरा उत्तर प्रदेश से विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया


अंबिकापुर। विधि से संघर्षरत दो अंतर्राज्यीय बालकों ने फर्जी इस्टाग्राम एकाउंट बनाकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पहचान की महिला से ठगी करने का कारनामा कर दिखाया। गांधीनगर पुलिस ने इन्हें मथुरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन और ठगी की रकम 30 हजार रुपये नगद बरामद करने में पुलिस सफल हुई है। बताया जा रहा है कि विधि से संघर्षरत बालकों ने कई प्रांतों में साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने बताया सरगुजा जिले के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 दिसंबर 2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया और उनके पहचान की एक महिला को झांसे में लेकर 30 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से ठगी कर लिया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420 भादवि 66(डी), आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। साइबर ठगी के मामले को पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में निरीक्षक अलरिक लकड़ा, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रूपेश नारंग को विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पत्तासाजी करने कहा था। पुलिस टीम ने साइबर सेल से आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त कर विशेष टीम को मथुरा उत्तर प्रदेश रवाना हुई और मिली जानकारी के आधार पर घेराबंदी कर विधि से संघर्षरत दो बालकों को पकड़ा। पूछताछ करने पर इन्होंने फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट बनाकर महिला से 30 हजार रुपये नगद ठगी करना स्वीकार किया। इन्हें विधिवत कार्रवाई के बाद पुलिस टीम अंबिकापुर लेकर आई और बाल न्यायालय भेजा। इनसे बरामद किए गए 02 नग मोबाइल एवं जप्त सिम की साई पोर्टल ऐप में जांच करने पर पता चला कि इन्होंने कई प्रांतों में साइबर ठगी की है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक अलरिक लकड़ा, कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूपेश नारंग, डाकेश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, मनोज मालवीय, विजय रवि, आरक्षक कुंदन सिंह, अनिल पैकरा, लालदेव साय, विकास मिश्रा, सुयश पैकरा, अंशुल शर्मा, शिव राजवाड़े शामिल रहे।

Categorized in: