वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम की कार्रवाई

अंबिकापुर। महिला उत्पीडऩ के मामले में गांधीनगर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास दो मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे वह आपतिजनक मैसेज भेजकर एक युवती को मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था।
इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को महिला उत्पीडऩ के मामले में दर्ज अपराध के अनुसार अग्रिम कार्रवाई करने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा-निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में निरीक्षक अलरिक लकड़ा, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे को मामले की जांच, विवेचना कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने कहा था। पुलिस की जांच, विवेचना व साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर विशेष पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली रवाना हुई और आरोपी नमन अरोड़ा को पकड़ कर घटना के संबंध में पूछताछ की। आरोपी द्वारा युवती को आपत्तिजनक मैसेज भेजना प्रमाणित होने पर दो मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अलरिक लकड़ा, कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक रूपेश नारंग, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, मनोज मालवीय, विजय रवि, आरक्षक कुन्दन सिंह, अनिल पैकरा, लालदेव साय, विकास मिश्रा, सुयश पैकरा, अंशुल शर्मा, अमृत सिंह, अरविंद उपाध्याय शामिल रहे।
पुलिस ने दर्ज किया था मामला
पुलिस ने बताया एक युवती ने गांधीनगर थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिल्ली निवासी नमन अरोरा करीब दो माह पूर्व से विवाह करने के लिए दबाव बनाते हुए फोन से गंदी गालियां देकर बदनाम करने आपत्तिजनक एवं धमकी भरा मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने में लगा है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 509 (ख) भादवि, 67 आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

Categorized in: