बलरामपुर(राजेंद्र ठाकुर)- वन मंडल के वन परिक्षेत्र बलरामपुर अंतर्गत शंकरपुर में अवैध लकड़ी रखे जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संयुक्त वनमंडलाधिकारी एस.एल वर्मा के निर्देश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एस श्रीवास्तव के द्वारा दल बल सहित शंकरपुर में पहुंचे वहीं खुशहाल यादव पिता रामप्रीत यादव के यहाँ दबिश दिया गया। लगभग 2 घण्टे तक कड़ी सर्च अभियान के दौरान आरोपी के घर से साल चिरान 30 नग एव पटरा 28 नग जप्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग के इस बड़े कार्यवाही से लकड़ी तस्करों में तो हड़कंप मच गया है। लेकिन लगातार ऐसी घटना सामने आ रही है इससे साफ जाहिर होती है कि बलरामपुर के क्षेत्र में लकड़ी तस्कर के हौसले बुलंद हैं और तो और वन विभाग की टीम भी लगातार इस क्षेत्र में भ्रमण कर कार्रवाई कर रही है इस पूरे कार्यवाही में वनपाल प्रमोद लकड़ा, हरिकिशोर पैंकरा, वन रक्षक उषा एक्का, सुदयश्री एक्का,रजनी लकड़ा,देवीलाल,रामदुलारे यादव सहित वन अमला सक्रिय रहा।

Categorized in: