अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीमुस्लिम एकता मंच मीडिया प्रभारी एवं मस्जिद मदरसा अमिरिया अंजुमन कमेटी सेक्रेटरी कुसमी एम डी शमीम ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर देश के मुस्लिम समुदाय से गुजारिस किया है कि आगामी 25 अप्रैल से संभवतः रमजान का महीना शुरू हो रहा हैं. रमजान महीने में मुस्लिम धर्म के अनुशार पूरे माह तक रोजा ऱखकर तरावीह की नमाज अदा की जाती हैं. वर्तमान में विश्व व भारत देश मे फैले कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कुछ पाबंदियां लगाकर देश के नागरिकों से पालन की अपेक्षा की गई हैं.

एमडी शमीम ने मुस्लिम समाज से भी अपील की है कि राष्ट्र धर्म का पालन कर अपने – अपने घरों में रहकर रमजान की इबादत करें। विश्व मे जिस तरह से कोरोना वायरस ने तबाही मचाकर शक्तिशाली देश अमेरिका सहित अन्य देशों में हजारों लोगों को मौत की नींद सुला चुका है उस हिसाब से भारत जैसे विशाल देश का आंकड़ा बहुत ही कम हैं लेकिन थोड़ी सी लापरवाही कोरोना को दावत दे सकती हैं कोरोना किसी जाति धर्म मजहब से कोई वास्ता नही है देश के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सरकारों से मिलकर कोरोना वायरस को लेकर चिंतित हैं तथा उसके रोकथाम व जनता को राहत पहुंचाने के लिए रात दिन जुटे हुए हैं ऐसे में हम देशवासियों का भी फर्ज बनता है कि कोरोना सेवा में लगे स्वास्थ्य विभाग ,पुलिस विभाग व कर्मचारियों को सहयोग कर उनका हौसला बुलंद करें और शासन के गाइडलाइन का पालन कर अपना व परिवार सहित देश के नागरिकों को संक्रमण से बचाएं। साथ ही कोरोना को हराने, देश को बचाने के उद्देश्य से शमीम ने गुजारिस की है सभी सहयोग करें और रमजान के महीने में घर पर रहकर इबादत करें और अपने मुल्क और दुनियां के लिए दुआ करें।

Categorized in: