अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। थाना क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत गजधारपुर व कोदवा के खेती कार्य में लगे टुल्लू पम्प चोरी करने व चोरी की टुल्लू पम्प ख़रीदीने के मामलें में कुसमी पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं।

उक्त मामलें में कुसमी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शनिराम रजवार, कामेश्वर पैकरा, विनोद राम तीनों ग्राम गजाधरपुर निवासी व अशोक पैकरा ग्राम कोदवा निवासी उक्त चारों के द्वारा 22 अप्रैल को कुसमी थाना में रिपोर्ट दर्ज करा कर बताया गया कि उक्त सभी ने अपने अपने मिर्ची खेत में पानी पटाने के लिए टुल्लू पंप लगाया था जिसे 9 अप्रैल एवं 16 अप्रैल को राज्य में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया. इस रिपोर्ट पर कुसमी पुलिस ने धारा 379 भादंवि पंजीबद्ध कर उच्च अधिकारियों को सूचना देकर विवेचना में लिया. मामले की विवेचना बलरामपुर पुलिस अधीक्षक टीआर कोसीमा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम के निर्देशन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मनोज तिर्की के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमी नसीम उद्दीन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर पतासाझी हेतु रवाना किया गया।

गठित पुलिस टीम के द्वारा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी सद्दाम खान पिता शब्बीर खान उम्र 27 वर्ष कुसमी निवासी व अफताब खान पिता निसार खान उम्र 26 वर्ष, मकबूल आलम पिता आबिद खान उम्र 27 वर्ष, बसंत राम पिता छोटन राम उम्र 26 वर्ष तीनो जशपुर जिले के सन्ना निवासी को कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी सद्दाम व अफताब के द्वारा आरोपी मकबूल के मोटरसाइकिल से ग्राम गजाधरपुर से तीन नग एवं ग्राम कोदवा से एक नग तुल्लू पंप को चोरी कर एक नग टुल्लू पंप को ग्राम उकाई के बसंत राम के पास तीन हजार में बिक्री कर पैसा को आपस में बांट लेना बताया तथा एक नग टुल्लूपंप को बेचने के लिए सद्दाम के घर व 2 नग टुल्लू पंप को अफताब के घर में रखना बताया. जो जांच के आधार पर आरोपी सद्दाम से 1 नग टुल्लू पंप तथा घटना में उपयोग यामाहा मोटरसाइकिल सीजी 15 डी 9545 व अफ़ताब खान के कब्जे से चोरी का 2 नग टुल्लू पंप, मकबूल आलम से घटना में उपयोग बिना नंबर का चोरी के एक मोटरसाइकिल तथा चोरी की टुल्लू पंप खरीदार आरोपी बसंत राम से एक नग टुल्लू पंप 22 अप्रैल को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 411,34 भादवी के तहत गिरफ्तार कर 23 अप्रैल को न्यायालय में पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे, सहायक उपनिरीक्षक भगवती कुर्रे, रमेश टोप्पो, आरक्षक संदीप बैक, अनिल साहू, राकेश तिवारी, अमरेंद्र सिंह, राधेश्याम पैकरा शामिल रहें।

Categorized in: