राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्रामीण से लूट के मामले में पुलिस ने देसी रिवाल्वर एवं 2 जिंदा कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही एक आरोपी अभी फरार हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदो थाना अंतर्गत भुपका नाला के समीप 30 मार्च को शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात लोगों के द्वारा ग्रामीण को हथियार दिखाकर 800रुपए एवं सैमसंग मोबाइल फोन लूटकर चांदो की तरफ भागे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल टीम रवाना होती है और आरोपियों की धर पकड़ शुरू की जाती है वहीं पुलिस टीम को देख आरोपी तेजी से मोटरसाइकिल से भागने लगता है तभी वह चुरुंडा नाला के समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं जिस पर पुलिस दो लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। वही एक आरोपी पुलिस को चकमा दे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। जहां आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक देसी रिवाल्वर एवं दो जिंदा कारतूस को जप्त किया है वहीं लूट के किए गए मोबाइल और पैसे को भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपियों के द्वारा उपयोग किया जा रहे मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है वही आरोपियों के विरुद्ध लूटपाट सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वही उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड की भी जांच की जा रही है।

Categorized in: