बिश्रामपुर। नगर के मुख्य मार्केट निवासी एक युवक के अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों द्वारा हमला किए जाने से दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। मधुमक्खियों के हमले उपरांत मुक्तिधाम में अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। दर असल ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर मुख्य मार्केट निवासी 26 विमल कुशवाहा पिता शिवधारी कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहा था, जिसकी रायपुर में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के अंतिम संस्कार में रेण नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम में गए लोगों पर धुआं की वजह से मधुमक्खियों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में नगर के रोहित गिरी, ललन भारती, देव प्रसाद सोनी, संजय चौधरी, मनीष गुप्ता, बब्लू गिरी, रामकुमार, अजय, उमेश, अमन, संदीप सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। मधुमक्खियों के हमले उपरांत मुक्ति धाम में अफरा तफरी मच गई थी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिश्रामपुर में लाकर उपचार कराया गया।

Categorized in: