बिश्रामपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहागपुर में चार दिनों से लापता भाजपा पोलिंग बूथ सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसुरा निवासी 30 वर्षीय भाजपा पोलिंग बूथ सदस्य रामू यादव पिता बाबूलाल गतदिनों रविवार को घर से मजदूरी करने निकला था, जिसका शव आज गांव के शिवभजन राजवाड़े के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मृतक रामू यादव की हत्या करके शव को पहले दफनाया गया था, बाद भी बीती रात उपयोगी कुएं में अज्ञात आरोपियों द्वारा डाल दिया गया है। लोगों का कहना है कि मृतक शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए जाने पर मामला संदिग्ध नजर प्रतीत हो रहा है। क्षेत्रवासियों का यह भी आरोप है कि मृतक घटना दिवस को गांव के ही एक ईंट भट्ठा के पास देखा गया गया था। इसके पश्चात गांव के ही 3-4 लोग बसंत की दुकान में गिलास लेने भी आए थे, जो वापस लौटे तब देखा कि मृतक मौके पर नहीं था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक के साथ कुछ लोगों ने शराबखोरी भी की है। मामले में एक ईंट भट्ठा के मुंशी सहित कुछ लोगों पर क्षेत्रवासियों द्वारा हत्या का संदेह जताया जा रहा है। बहरहाल मामले में पीएम रिपोर्ट आने व पुलिस की विवेचना पूर्ण होने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। लोगों का कहना है कि पिछले 3-4 वर्ष पूर्व में भी भुनेश्वर राजवाड़े पिता जगमोहन राजवाड़े की हत्या के अलावे दुर्योधन पिता भारत को भी आरोपियों द्वारा अधमरा कर विकलांग कर दिया गया लेकिन अब तक उक्त दोनों मामलों की गुत्थी भी पुलिस द्वारा सुलझाई नहीं जा सकी है। करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान तो नहीं पाए गए हैं। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ बताया जा सकता है। विवेचना शुरू कर दी गई है। 

Categorized in: