महंगई मिथलेश जायसवाल- सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत प्रेमनगर कार्यालय के समकक्ष शासन ने समस्त जनपद पंचायतों में ट्रांजिट सेल्टर भवन निर्माण लगभग दस वर्ष पूर्व निर्माण कराया है जब से ठेकेदार ने अपनी निर्माण कार्य पूर्ण कर संबंधित जनपद पंचायत प्रेमनगर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को भवन को हस्तांतरित किया है तब से आज तक उस भवन का पुताई तो क्या कभी उस भवन को कोई साफ-सफाई नही किया गया है।

विदित हो कि कोरोना काल मे जनपद पंचायत प्रेमनगर के एक महिला समूह को केंटीन चलाने के लिए दिया गया था जिसका नाम समूह ने बिहान केंटीन रखा था महिला समूह ने किसी तरह महीना भर उस भवन में अपना केंटीन का संचालन किया लेकिन उस भवन की जर्जर हालात को देखकर महिला समूह ने भी वहां से अपना केंटीन हटा लिया ऐसे में लाखों के लागत से बना हुवा ट्रांजिट सेल्टर भवन का उपयोग किसी भी रूप में नही कोय जाता है और बरसात के दिनों में तो ट्रांजिट सेल्टर भवन का हालत और गंभीर हो जाता है बरसात की पानी एक भी बून्द बाहर नही जाता है जिससे पूरा पानी अंदर जाम हो जाता है कोई भी कर्मचारी वहां रुकने से डरते ऐसे में इस लाखों की लागत वाली ट्रांजिट सेल्टर भवन का कोई महत्व नही है।

Categorized in: