बिहारपुर(मुकेश साकेत)- जिला मुख्यालय सूरजपुर के ओड़गी ब्लॉक दुरस्त अंचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत सपहा के रोजगार सहायक सचिव पर ग्रामीणों व वार्ड पंचों ने लाखों रुपए का गमन करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगो द्वारा मनरेगा के तहत जैसे डबरी निर्माण, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, पुल पुलिया, रोड निर्माण कार्य में वर्ष 2017-18 में काम किये है लेकिन आज तक मजदूरी भुगतान नही किया गया है जबकि बहुत लोग है ऐसे भी है जिन्होंने ने एक दिन भी कार्य नहीं किया है फिर भी उनकों मजदूरी भुगतान किया गया है साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि जब मजदूर काम करते हैं उस वक्त सचिव द्वारा जाब कार्ड में हाज़िरी भी नहीं लगया जाता है जब हम लोगो द्वारा मजदूरी भुगतान के संबंध में रोजगार सहायक सचिव के पास पुछते है तो सचिव द्वारा जवाब दिया जाता कि आप लोगो के पास क्या सबुत है कि काम किये हो जबकि सचिव द्वारा अपने घरवालों और रिश्तेदारों का मास्टर रोल में फर्जी हाजिरी डाल कर लाखों रुपए गमन कर लिया गया है और ग्रामीणों का कहना है कि धीर सिंह,गेंदकुवर, सजीवन सिंह,सीताकुंवर, नब्बे सिंह, आदि के नाम पर फर्जी हाजिरी लगा कर लाखों रुपए गमन किया गया है और इन्हीं के नाम पे वर्तमान में भी हांथीचुवा में चल रहे मनरेगा कार्य में भी फर्जी हाजरी लगया जा रहा है जब की यह लोग सपहा के है और सचिव के घर व और रिस्तेदार है और ये लोग कभी भी काम करने नहीं जाते हैं फिर भी इस विषय पर प्रशासन मौन रहती है और सचिव को भष्ट्राचार करने के लिए अधिकारी कर्मचारी अपना आशीर्वाद देते रहते है वही ग्रामीणों का कहना है की कौलेश्वर पाल पिता रामनारायण, गनेश कुमार पिता रामजी साहू का वर्ष लगभग 2018-19 में डबरी निमार्ण के लिए दोनों लोगों का स्वीकृति हुआ था लेकिन सचिव द्वारा 20% भी कार्य नहीं कराया गया और सब अपने घरवालों और रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों का फर्जी हाजरी डालकर पुरा पैसा गमनं कर लिया गया है और आज तक दोनों व्यक्तियों का डबरी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हम लोगो ने शासन-प्रसासन से बार बार आवेदन, निवेदन किये लेकिन आज तक ना तो सचिव पर कार्यवाही हुआ ना ही मजदूरों का मजदूरी भुगतान किया गया है इस लिए आज हम सभी ग्रामीण मिलकर ग्राम पंचायत के पास बैठक कर के प्रसासन से मिडिया के द्वारा गुहार लगाई है कि तत्काल जांच करते हुए सचिव के उपर कार्यवाही किया जाये।

मजदूरी भुगतान किया जावे जो काम किये है उन लोगो का नाम इस प्रकार से है…

श्यामबिहारी चार सप्ताह,जगन्नाथ,आशा, ममता,लालचंद, शूशिला तीन, तीन सप्ताह, रामजी दो सप्ताह, पानपती, छोटेलाल, रामबिलास,उर्मिला, राजेश सीमा रामवृक्ष, रामाशंकर, निर्मला, हीरामणि, राम लल्लू,सुन्दरबरिया, दसमतिया, अनारकली अतवारिया, झानमती, हीरालाल,का एक, एक सप्ताह का मजदूरी भुगतान शेष बाकी है, शिकायतकर्ता सुकवरिया पंच,विनोद कुमार, भरत लाल, विजय शंकर, गोपीचंद ,रामशरण, देवकली, मोतीलाल, गंगामती, नाहर सिंह,जगन्नाथ सिंह ,लक्ष्मण,सुखराज ,सुग्रीम, अर्जुन सिंह,गोपालदास, फूलमती, दिल मोहन पंच, रामाकांत पाल, जगन्नाथ, राजमती ,ललन सिंह ,शोभम सिंह, गायत्री प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, शिवमंगल पंच, फुल कुमारी आदि लोगों ने शासन प्रसासन से मांग करते हुए चेतावनी भी दिये है की अगर तत्काल मजदूरी भुगतान और सचिव को बर्खास्त नहीं किया गया तो जनपद कार्यलय ओडगी में धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसका जिम्मेदार स्वयं शासन-प्रसासन होगा।

Categorized in: