बिहारपुर (मुकेश साकेत)- वनांचल क्षेत्र चाँदनी बिहारपुर मे पुलिस का अमानवीय चेहरा उभरकर सामने आया है जानकारी के मुताबिक ओड़गी जनपद क्षेत्र के चाँदनी बिहारपुर थानातंर्गत ग्राम पंचायत नवाटोला निवासी महेश पिता कमला प्रसाद जाति नाई विगत महिने 26 मार्च 2020 को समय दोपहर लगभग 3:30 बजे अपने घर से समान लेने किराना दुकान जा रहा था तभी नवाटोला बैरियर के पास तैनात पुलिस जवान आरक्षक सुनील सिंह द्वारा बिना रोके ड़ण्डे से मारकर उसका दाहिना हाथ तोड़ दिया तथा डाक्टरी मुहलाजे के नाम पर पिडित को महज तीन हजार रुपयें थमा दिये मामले से पर्दा तब उठा जब आरक्षक सुनील कुमार ने शेष ईलाज का खर्च वहन करने से साफ मना कर दिया अब आलम ये है कि पैसे के अभाव मे पिडित महेश नाई अपना ईलाज नही करवा पा रहा है इस संबंध मे आरक्षक सुनील सिंह के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई पर उनके द्वारा फोन नही उठाया गया।

घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति है महेश नाई – पिडित ने बताया की वह अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य है घर मे उसके माता पिता सहित उसकी पत्नी व तीन बच्चे हैं अब परिस्थिति उसके घर एसी हो गई है कि घर मे कुछ खाने पीने के लिऐ नही है।

पुलिस के भय से हाथ मे चोट लगने का ईलाज कराने बेढ़न जाने पुलिस से माँगी थी लिखित मे अनुमति – आरक्षक द्वारा पिडित के ईलाज के लिऐ महज तीन हजार रुपये देने के बाद थाना प्रभारी चाँदनी बिहारपुर से अपना ईलाज कराने मध्यप्रदेश के बैढ़न जाने अनुमति दिनाँक 27 मार्च को माँगी थी जबकि पैसे के अभाव मे पिडित महेश नाई का ईलाज भी अब नही हो पा रहा है।

Categorized in: