भैयाथान – (दीपक गुप्ता)- क्षेत्र के श्री राम मंदिर बड़सरा मे विश्व कल्याण हेतू बैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी के अवसर पर 24 घंटे का श्री राम चरित मानस संपूर्ण एकल पाठ के साथ साथ जाप एवं हवन किया गया जिसमे लाँकडाउन का पालन करते हुऐ शारारिक दुरी बनाकर इस पुनित कार्य का समापन किया गया इस दौरान मंदिर के पुजारी रामलाल यादव , पं. गायत्री प्रसाद दुबे , हरिकिशुन गोस्वामी , गोबिंद चंद पुरी ने अपनी अहम भूमिका निभाई साथ विश्व कल्याण समिति का गठन भी धर्मप्रमियो द्वारा किया गया जिसमे संरक्षक गायत्री प्रसाद दुबे , अध्यक्ष हरिकिशुन गोस्वामी , उपाध्यक्ष गोबिंद चंद पुरी , तथा समिति के संचालनकर्ता व सचिव का दायित्व राम मंदिर के पुजारी रामलाल यादव को सौपा गया है इस संबध मे मंदिर के पुजारी राम लाल यादव ने बताया कि एक माह के दो एकादशी तिथि को विश्व कल्याण हेतू यह धार्मिक कार्य निरंतर चलता रहेगा जिसमे समय समय पर शासन के निर्देशो का पालन करते हुऐ सभी धार्मिक कार्य का निष्पादन करने का फैसला समिति द्वारा लिया गया है।

Categorized in: