राजेन्द्र ठाकुर/बलरामपुर

बलरामपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर चौकी वाड्रफनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छत्तीसगढ़–उत्तर प्रदेश सीमा पर की जा रही सघन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी इनोवा क्रिस्टा कार (क्रमांक UP 70 ED 7182) से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया है।
पुलिस ने कार में सवार
नागेश्वर यादव पिता मुरारी यादव 22 वर्ष निवासी ललया थाना कमलेश्वरपुर,
अतुल यादव पिता मुरारी लाल यादव 24 वर्ष निवासी ग्राम परसाडाड थाना बतौली,
सुग्रीव उर्फ पिंटू यादव पिता रामजी यादव 20 वर्ष, निवासी ग्राम मुरताडाड थाना बतौली, जिला सरगुजा
को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनारस उत्तर प्रदेश की और से आ रही इनोवा कार में भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप कोडेक्ट्स अवैध रूप से लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और सड़क पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बताई गई कार के पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोककर जांच की।
जांच के दौरान कार से 05 कार्टून में कुल 495 शीशियां 100 एमएल प्रत्येक कोडेक्ट्स कफ सिरप बरामद की गईं। जब्त नशीले पदार्थ की कुल मात्रा 49.500 लीटर और अनुमानित कीमत 73,755 आंकी गई है। साथ ही 15 लाख मूल्य की इनोवा क्रिस्टा कार को भी जब्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया।
चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 193/2025, धारा 21ग NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर
आरोपियों ने नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रामानुजगंज न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Categorized in: