अम्बिकापुर- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश भाजपा के आह्वान पर नगर पालिक निगम अंबिकापुर के पार्षद दल द्वारा अंबिकापुर नगरीय क्षेत्र में एक लाख मास्क वितरीत किये जाने की योजना औपचारिक शुरूआत संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, नगर पालिक निगम अंबिकापुर नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज व वरिष्ठ नेता ललन प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में करने के पश्चात नेहरू वार्ड में आम नागरिकों के घरों में जाकर मास्क का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी कोविड 19 से उत्पन्न गंभीर परिस्थतियों को देखते हुये आगामी लम्बे समय तक मास्क की उपयोगिता बढ़ गई है अतः इसकी आवश्यकता को देखते हुए इसकी पूर्ति हेतु भाजपा सरगुजा अम्बिकापुर नगरीय क्षेत्र में 1 लाख मास्क सहित संगठन के सभी 12 मंडलों में तीन लाख पचास हजार हस्त निर्मित व धोकर पुनः उपयोग करने योग्य मास्क का वितरण पार्टी के मंडल कमेटी, शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति के माध्यम से व्यापक रूप से किया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु भाजपा के सभी पदाधिकारी मोर्चों के कार्यकर्ता हस्त निर्मित मास्क के निर्माण में निरंतर लगे हुए हैं साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे सूती कपड़े का मास्क का उपयोग किया जाएगा।

Categorized in: