मनेंद्रगढ़- रायपुर में विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करने वाले बिहार के छपरा जिले के लगभग 45 मजदूर साइकिल से अपने घर बिहार के लिए रवाना हुए हैं। 3 दिन पहले रायपुर से साइकल पर चल कर रविवार की दोपहर में मनेंद्रगढ़ के चैनपुर पहुंचे थे जहां पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों पहुंचकर जानकारी ली और जलपान की व्यवस्था कर उन्हें रवाना किया तथा कलेक्टर से चर्चा कर जिले की सीमा से बाहर तक किसी तरह की परेशानी मजदूरों को नहीं होने की बात कही। इस दौरान जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी भी पहुंचकर मजदूरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में जानकारी देते हुए मजदूर मुन्ना यादव पृथ्वीपुर थाना पानापुर जिला छपरा बिहार निवासी ने बताया कि उसके गांव के सैकड़ों मजदूर रायपुर के थाना धरसीवा अंतर्गत सिलतरा स्थित अग्रवाल स्पंज प्राइवेट लिमिटेड, डोलिया इलेक्ट्रो स्टील प्लांट, रेशमी स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड, जगदीश स्टील प्राइवेट लिमिटेड मैं काम करते हैं। वे सिलतरा धरसींवा रायपुर में रहकर काम कर रहे थे लेकिन लॉक डाउन के बाद से उनका काम बंद हो गया था फैक्ट्री मालिकों के द्वारा लॉक डाउन के पहले का वेतन का भुगतान किया गया था जिस वेतन के पैसे से उनके द्वारा राशन की खरीदी की गई थी और बिना काम के बैठकर राशन को खा लिया गया अब उनके पास ना तो पैसा था और ना ही खाने के लिए राशन था जिससे उनके सामने भारी परेशानी पैदा हो गई थी जिससे वे साईकिल से ही रायपुर से चलकर अपने गांव बिहार के छपरा जिला के पृथ्वीपुर जा रहे हैं वे 23 अप्रैल 2020 को साइकिल से रायपुर से निकले थे तीसरे दिन रविवार को 26 अप्रैल 2020 को मनेंद्रगढ़ के चैनपुर पहुंचे हैं वह रास्ते में बिना खाना खाए बिस्कुट वगैरह खाकर साइकिल से अपने घर जा रहे हैं। लॉक डाउन का भुगतान फैक्ट्री मालिक के द्वारा नहीं दिया गया है किसी तरह वे साइकिल से अपने घर जा रहे हैं रास्ते में पुलिस द्वारा पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया था।

जब इस बात की जानकारी भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों को मिली तो उन्होंने चैनपुर पहुंचकर मजदूरों से बातचीत की और उनका हाल जाना और पूरी जानकारी प्राप्त की इस दौरान मजदूरों ने विधायक को बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं रायपुर के धरसीवा में विभिन्न फैक्ट्रियों मैं काम कर रहे थे लॉक डाउन मैं काम बंद हो जाने के कारण वे साइकिल से अपने घर बिहार जा रहे हैं साइकिल से रायपुर से 45 मजदूर निकले थे। विधायक गुलाब कमरों ने जानकारी प्राप्त कर उन्हें जलपान कराया और कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर उन्हें जिले की सीमा से बिना किसी परेशानी से पार कराने की बात की साथी कमरों में बताया कि उनके द्वारा मजदूरों को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एवं डीजीपी को पत्र लिखा जाएगा।

Categorized in: