रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा के आदेश के परिपालन में आज तहसीलदार भरत कौशिक एवं नगर पंचायत सीएमओ सुमित मेहता के द्वारा 11 लोगों पर बिना माक्स लगाए घूमने 11 सौ रुपए व 71 लोगों से बाइक में डबल सवारी चलने पर 14200 का अर्थदंड लगाया। प्रशासन के इस कार्यवाही से बिना माक्स लगाए घूमने वालों एवं डबल सवारी चलने वालों में हड़कंप मचा रहा।

                                                     तहसीलदार एवं सीएमओ के नेतृत्व में राजस्व अमला, नगर पंचायत अमला एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा संयुक्त रूप से नगर के सब्जी मंडी चौक, भारत माता चौक ,महात्मा गांधी चौक पर बिना माक्स लगाए घूमने 11 लोगों पर 1100 ₹ का अर्थदंड लगाया वही 71 लोगों से बाइक में डबल सवारी चलने पर ₹14200 का अर्थदंड लगाया। तहसीलदार भरत कौशिक एवं नगर पंचायत सीएमओ सुमित मेहता ने बताया कि आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।

Categorized in: