रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- लॉकडाउन में फंसे नगर के वार्ड क्रमांक 9 में क्राफ्ट मेला लगाने आए 6 राज्यों के 30 लोगों के बने अस्थाई आशियाने पर आज शाम अचानक आई तेज बारिश एवं आंधी के कारण शीट जहां उड़ कर कैंप के अंदर ही गिरा जिससे बाल बाल कैंप के अंदर सो रहे लोग बचे वही पूरे परिसर में पानी भर गया जिससे अब उनके सामने रात में सोने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

                        गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 9 में क्राफ्ट मेला लगाने के लिए 6 राज्यों के 30 लोग आए हुए थे परंतु लॉकडाउन के कारण सभी यहीं पर फंस गए वह जहां मेंला लगाए थे वही अपना अस्थाई कैम्प बनाकर रह रहे थे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की मदद भी समय-समय पर इन लोगों को मिल रही थी। इस बीच आज शाम आई तेज बारिश एवं आंधी से इनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई जहां सोते थे वहा पानी भर गया वहीं आज कैंप के अंदर शीट उड़कर जहां वे सो रहे थे वहां गिरा जिससे कई लोग बाल-बाल बचे अब उनके रात में सोने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

Categorized in: