अ िबकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कोविड. 19 के मामले में ग भीर नहीं है। वहीं केन्द्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। जिससे देशवासियों को भरपूरर सहयोग मिला है। उक्त बातें बुधवार को राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों तक भोजन पहुंचाने की हर स भव कोशिश कर रही है। वहीं राज्य सरकार संजीदा नजर नहीं आ रही है। केंद्र से कोटा के बच्चों को लाने की अनुमति मिली, राज्य सरकार बच्चों को ले भी आई, लेकिन व्यवस्था देने में नाकाम रही। दुर्ग और रायगढ़ में रह रहे बच्चों की स्थिति दयनीय एवं चिंताजनक है। नेताम ने कहा कि बड़ी सं या में मजदूर प्रदेश में आ रहे हैं, लेकिन इनके लिए जारी की गई एडवाइजरी का पालन राज्य में नहीं हो रहा है। नियमों की अनदेखी कर इन्हें गांवों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषम समय मे भी धान और गन्ने की राशि का सही भुगतान नहीं कर रही है। इससे किसान परेशान हैं।
शराबबंदी के सवाल पर हुए असहज
अपनी बात रखने के दौरान उन्होंने कहा कि देश में शराब दुकानों पर मेले लगे हुए हैं। शराबबंदी का जुमला देकर सत्ता में आई राज्य सरकार इसे बंद नहीं कर रही है। इस पर जब पूछा गया कि क्या यह केंद्र सरकार की जि मेदारी नहीं बनती कि वह देश में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा दे तो वे थोड़े असहज हो गए। उन्होंने इतना ही कहा कि इसका निर्णय राज्य सरकार को लेना चाहिए।
मास्क वितरण कार्यक्रम को सराहा
नेताम ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मास्क वितरण कार्यक्रम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि सरगुजा में पार्टी करीब 3 लाख मास्क वितरित करेगी। इसके अलावा निगम द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी नेताम ने तारीफ की। पीएम फंड में राशि देने वालों के प्रति भी आभार जताया।

Categorized in: