मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! जन हितेषी  कार्य  किए बिना  मोहि कहां विश्राम के मंत्र को लेकर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान जुझारू विधायक राज्य मंत्री दर्जा  प्राप्त गुलाब कमरों लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है  !  वे एक  कर्म योगी की तरह  कर्म को  अपनी पूजा मानकर  अपने क्षेत्र में  लगातार  जनता की मांग पर , जनता के अनुरूप  और जन आकांक्षाओं को  ध्यान में रखते हुए  विकास कार्य कर रहे हैं  !  राज्य मंत्री गुलाब कमरों अपने विधानसभा क्षेत्र में  बड़े पैमाने पर  विकास कार्यों की  सौगात  तो दे ही रहे हैं  उसके साथ साथ  मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी  विकास कार्यों के लिए  राशि  उपलब्ध करा रहे हैं  ! नगर पालिका क्षेत्र में  डेढ़ करोड़  रुपए के विकास कार्यों की सौगात  दी  ! उसके साथ ही 15 अगस्त को कोरोना वॉरियर्स के सम्मान समारोह में शहर को बिजली से रोशन करने के लिए 75 लाख  रुपए प्राधिकरण मद से  उपलब्ध कराने सहित शहर के हृदय स्थल में  राजीव गांधी उद्यान  एवं   राजीव गांधी की विशाल प्रतिमा लगाने की  घोषणा की ! 16 अगस्त  2020  रविवार को  बिना आराम किए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कर्मयोगी विधायक गुलाब कमरों अपने  तय समय पर निकल पड़े और अपने विधानसभा क्षेत्र के  विकासखंड  मनेंद्रगढ़ के  ग्राम पंचायतों में  पहुंच कर  जहां  8 पंचायतों में  गौठान का  भूमि पूजन कर  निर्माण कार्य की  आधारशिला रखी  वही  एक पंचायत में  यात्री प्रतीक्षालय के  निर्माण हेतु  भूमि पूजन किया ! राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने शासन की महत्त्वकांक्षी योजना सामुदायिक मवेशी आश्रय स्थल  गौठान  निर्माण हेतु ग्राम पंचायत डुगला में 10 लाख 95 हजार, ग्राम पंचायत पेंड्री में 10 लाख 95 हजार, ग्राम पंचायत डोड़की में 10 लाख 95 हजार, ग्राम पंचायत बुलाकीटोला में 10 लाख 95 हजार, ग्राम पंचायत केलुआ में 10 लाख 95 हजार, ग्राम पंचायत घाघरा में 10 लाख 95 हजार, ग्राम पंचायत डिहुली में 10 लाख 95 हजार, ग्राम पंचायत बिरौरीडाँड़ में 10 लाख 95 हजार  एवं ग्राम पंचायत कछौड़ में 2 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय सहित कुल 89 लाख 60 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन कर बड़ी सौगात दी है ! इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष , नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के ऊर्जावान जुझारू उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, जिला महामंत्री ,जनपद सदस्यगण श्रीमती शुभागनी राय, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, मकसूद आलम,  राज्यमंत्री जिला प्रतिनिधि  रंजीत सिंह, सरपंच नारायण, रजमतिया, चन्द्रवती, पंचवती, अमरसाय, रजनी सिंह, सोनकुँवर, जुगड़ी बाई, बाबूलाल सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहे!

Categorized in: