रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी)- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के अटल चौक में स्थापित अटल बिहारी बाजपेयी के अष्ट धातु के प्रतिमा पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आर.के. पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, अधिवक्ता विमलेश सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष केसरी सहित नगरवासियों द्वारा द्वारा दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को जहां फल वितरण किया गया वहीं अस्पताल के लिए दो सीलिंग फैन भी दिए गए।
 

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी देश के ऐसे महापुरुष है जिन्होंने देश की तरक्की एवं विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।  सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी उन्होंने सादगी सरलता एवं सहृदयता बनाए रखा राजनीति में रहते हुए भी वे हमेशा बेदाग रहें उनकी छवि ऐसी थी कि सभी दलों के लोग उन्हें मानते एवं सम्मान देते थे। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आरके पटेल अधिवक्ता विमलेश सिन्हा जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने भी संबोधित करते हुए उनके पुनीत कार्यों को याद किया। अटल चौक में श्रद्धांजलि सभा के पश्चयात स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सीलिंग फैन एवं मरीजों को फल वितरण भी किया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण गुप्ता, बीगन गुप्ता, पार्षद विजय रावत, राजेश सोनी ,मुकेश जयसवाल, राजनाथ विश्वकर्मा, प्रमोद कश्यप,  अश्वनी गुप्ता सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता, वासु केसरी, अजय यादव, रमेश यादव, सुदीप विश्वास, बिट्टू पाल, अनूप कश्यप, धर्म प्रकाश ,मदन केसरी सहित नगरवासी उपस्थित थे।

Categorized in: