राजीव गांधी प्रतिमा परिसर में कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में खेड़िया चित्र मंदिर के सामने स्थित राजीव गांधी प्रतिमा परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। एमसीबी जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलाम किया और संदेश का वाचन किया। इस मौके पर संविधान, लोकतंत्र एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई गई। ध्वजारोहण के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने एमसीबी जिलेवासियों व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ही भारत की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे समय में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से यह लड़ाई जारी रखेगी। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसवानी, नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति, पार्षद अजय जायसवाल, मो.साईद, इमरान खान, गीतिका चंदेल, स्वप्निल सिन्हा, बलबीर सिंह, फाल्गो प्रसाद त्रिपाठी, नागेन्द्र जायसवाल, गिरधर जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव, किरन कुजूर, मुकेश अग्रवाल, अनिल वर्मा, रवि जैन, पूनम सिंह, भावेश जैन,मोहनी महतो सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Categorized in: