अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द पाढ़ी (कोको) के दिशा निर्देश पर बलरामपुर जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुजस्सम नजर के नेतृत्व में आज शुक्रवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोविड-19 के तहत बनाये गये नियमों का पालन करते हुवे कुसमी थाना में 300 मास्क, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मनोज तिर्की व थाना प्रभारी कुसमी प्रकाश राठौर को प्रदान किया।

इस अवसर में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर स्थित कोरोंधा थाना में 200 मास्क थाना प्रभारी जयराम सिंह ध्रुवे को भी प्रदान किया गया. युवा कांग्रेस ने पुलिस विभाग द्वारा कोरोना काल मे आम जन को सहयोग पहुचाने हेतु पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया. वहीं कोरोंधा स्वास्थ केंद्र व कमलापुर स्वास्थ केंद्र में स्वास्थ कर्मचारियों को भी मास्क वितरण कर वैक्सीनेसन के बारे जानकारी ली गई। इसके अलावा कुसमी नगर पंचायत स्थित एस.एल.आर.एम. केंद्र में जो माताएं बहने कार्यरत हैं उन्हें मास्क वितरित कर युकां ने वेक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर, कुसमी नपं पार्षद वाहिद अली, युकां जिला महासचिव मुदस्सिर ईराकी, युकां जिला सचिव सद्दाम खान, युकां कुसमी ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, सशीत कुजूर, सफी रहमानी, इमरोज खान, सलमान खान, सरफराज, एमानुवेल, आशीष सहित अन्य युकां पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Categorized in: