अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। शुक्रवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बलरामपुर जिलाध्यक्ष संतोष इंजीनियर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देश में चर्चित टूलकिट मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश आज राष्ट्रीय आपदा कोरोना से गुजर रही है. देश का ध्यान कोरोना महामारी से हटाने के लिए दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस टूलकिट पर राजनीति करते हुए नूरा कुश्ती का खेल खेल रही है। जिससे देश की जनता को कोई लेना देना नहीं है। देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार हैं जिसपर दोनों दल बात नहीं करना नहीं चाहती।

संतोष इंजीनियर ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार दोनों ही कोरोना मामले में फेल हो गई है. एक तरफ छत्तीसगढ़ में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और इंजेक्शन के लिए लोग तड़प-तड़प कर मरते रहे. वही देश में नदियों में लाशें तैरती रही है। विदेशों को टीका भेजकर टीका उत्सव मनाया गया जबकि देश टीका के लिए तरसता रहा वहीं छत्तीसगढ़ की ऑक्सीजन की अन्य प्रदेश में भेजा गया। भयंकर कोरोनाकाल में बंगाल और असम चुनाव करवाना बताता है भाजपा कांग्रेस कोरोना को लेकर कितने गम्भीर थे। इन सभी परिस्थितियों के लिए दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल लिए भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार है।

संतोष इंजीनियर ने आगे कहा केंद्र और राज्य की सरकार ने कोरोना रोकथाम के लिए कोई ठोस काम नहीं कर सकी तभी लाखों लोग कोरोना में मारे गए। अब जब लॉक डाउन में लोग अपनों को खोकर बेसहारा और बेरोजगार हो गए तब भाजपा काँग्रेस को जनहित में काम करने के बजाय एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर टूलकिट पर राजनीति कर रही है और जनता का ध्यान मुख्य मुद्दा से हटा रही है।

Categorized in: