मनेंद्रगढ़ ! भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राज्य शासन ने राजीव गांधी किसान या योजना के तहत कोरिया जिले के किसानों हेतु 19 करोड़ से अधिक की राशि पहली किस्त के रूप में जारी कर कोरोना के इस संकट काल में किसानों को बड़ी सौगात दी है ! इसके साथ ही राज्य सरकार ने किसानों के लिए किया गया अपना पूरा वायदा किया है ! पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कोरिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सहयोगी मंत्रिमंडल के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ लेकर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया ! कोरिया कलक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अवसर पर संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल , कलेक्टर एसएन राठौर एवं जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत उपस्थित रहे! विधायक गुलाब कमरो ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना वर्ष 2020-21 हेतु कोरिया जिले के 23 हजार 130 किसानों को कुल 19 करोड़ 34 लाख 97 हजार 500 रुपये की पहली किश्त जारी होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त कर जिले के किसान भाईयों की ओर से सादर धन्यवाद ज्ञापित किया है!

Categorized in: