युवा मंच के द्वारा दशहरा महोत्सव का भव्य आयोज

आत्मानंद स्कूल दशहरा मैदान में विशाल रावण दहन आज

मध्यप्रदेश से आए आतिशबाजों के द्वारा की जाएगी आकर्षक रंगारंग आतिशबाजी की प्रस्तुति

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। विजयदशमी के दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसके अलावा विजयदशमी का पर्व मां दुर्गा से भी जुड़ा है। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। दशहरा का पर्व हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। विजयदशमी के दिन देशभर में रावण दहन किया जाता है। इसी परंपरा को कायम रखते हुए गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मनेंद्रगढ़ युवा मंच के द्वारा विशाल रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन आज शनिवार को विजयादशमी के दिन आत्मानंद स्कूल दशहरा मैदान में भव्य तरीके से किया गया है जहां पर आकर्षक रंग बिरंगी आतिशबाजी के बीच असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण दहन भगवान श्री राम के द्वारा किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि मनेंद्रगढ़ युवा मंच के द्वारा प्रतिवर्ष दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष भी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में युवा मंच के द्वारा भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारी की गई है । युवा मंच के बुलावे पर आए मध्य प्रदेश के शहडोल व बिरसिंहपुर के कलाकारों के द्वारा रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले बनाए गए हैं। 60 फुट का रावण एवं 30 – 30 फुट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले बनाए गए हैं । आत्मानंद स्कूल दशहरा मैदान में आज शनिवार को विजयादशमी पर्व पर रात्रि 9 बजे रावण, मेघनाद व कुम्भकर्ण के पुतले जलाए जायेंगे। दशहरा मैदान में मध्यप्रदेश के शहडोल व बिरसिंहपुर से आये आतिशबाजों के द्वारा भव्य आकर्षक रंग बिरंगी एक से बढ़कर एक आतिशबाजी के नमूनों की प्रस्तुति की जायेगी जिसका भरपूर मनोरंजन दशहरा मैदान में उपस्थित जनसमूह कर सकेगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह उपस्थित रहेंगी ।सुरक्षा की दृष्टि से दशहरा मैदान में पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है ।

Categorized in: