रामानुजनगर। क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी इन दिनों दुर्गा पूजा के अवसर पर गांव गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। पूजा पंडालों में विराजित मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ इस उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत कर क्षेत्र की जनता से भी रूबरू हो रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विधायक भूलन सिंह ग्राम दवना में आयोजित करमा प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जहां करम देव की पूजा अर्चना कर करमा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि सरगुजा अंचल का पारंपरिक करमा शैला सुगा आदि का आयोजन कर नई पिढी को सरगुजा के खासकर आदिवासियों की परंपरा को सिखने जानने का अच्छा मंच दिया जा रहा है जिससे आने वाली पीढ़ी हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे लेकर जा सकें। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर अपने विधायक निधि से मंच निर्माण हेतु तीन लाख रुपए दिए जाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में नेशनल आदिवासी पिपुल्स फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह मरकाम भाजपा मिडिया प्रभारी सौभाग्य दुबे खेल साय राजवाड़े बीडीसीद्वय अमर सिंह परमेश्वर सिंह लालकेश्वर सिंह अमर सिंह मानिकचंद्र सिंह पितांबर मरावी नंद कुमार सिंह दिलदार सिंह कमलेश्वर मरावी सोन साय रामलाल साहू रविकुमार सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष अमर सिंह ने उपस्थित अतिथियों को साफा पहनाकर स्वागत किया वहीं शिक्षक चंद्र विजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया । इसके बाद विधायक भूलन सिंह मरावी ग्राम तिवरागुड़ी दुर्गा पंडाल पहुंचे जहां भगवती की पूजा अर्चना कर उपस्थित जनों को शारदीय नवरात्र की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और जनता से मुखातिब होकर उनका हाल-चाल भी जाना।

Categorized in: