मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. पलक वर्मा शनिवार को एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ पहुंची जहां पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व्यंकटेश सिंह के नेतृत्व में घुटरी टोला बैरियर के पास ऐतिहासिक स्वागत किया गया । डॉक्टर पलक वर्मा के साथ पहुंचे सरगुजा राज परिवार के युवराज जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह (आदि बाबा) का भी जोरदार फूलमालाओं से स्वागत किया गया । इस दौरान घुटरी टोला बेरियर में जमकर आतिशबाजी भी की गई । इसके बाद सैकड़ों युवाओं की मोटरसाइकिल रैली के साथ पलक वर्मा का काफिला मनेंद्रगढ़ शहर के लिए रवाना हुआ जहां पर सिंह पेट्रोल पंप के पास युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन के नेतृत्व में डॉक्टर पलक वर्मा व आदित्येश्वर शरण सिंह (आदि बाबा) का स्वागत किया गया। डॉक्टर पलक वर्मा एवं आदि बाबा को रथ में सवार कर शहर में भव्य रैली निकाली गई । रैली शहर का भ्रमण करने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंची जहां पर डॉक्टर पलक वर्मा ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली । युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी दीदी डॉ पलक वर्मा,   सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव (आदि बाबा), युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं संगठन प्रभारी अनिमेष सिंह का मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में आगमन पर भव्य स्वागत होने पर सभी गदगद नजर आये । इस दौरान युवक कांग्रेस  के कार्यकर्ताओं की फौज उमड़ पड़ी थी । घुटरी टोला बेरियर में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व डॉ. पलक वर्मा एवं सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव (आदि बाबा) का स्वागत करने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष व जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के प्रवक्ता शुद्धू लाल वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के महामंत्री अभिषेक वर्मा, राजा पांडे सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन पहुंचे हुए थे ।

Categorized in: