राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर जिला चिकित्सालय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पाँचवें वर्षगाँठ एवं आयुष्मान भारत डिजीटल स्वास्थ्य मिशन योजना के द्वितीय वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में “आयुष्मान भारत दिवस’ मनाया गया है, उक्त योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये उपस्थित ग्रामीणों को योजना की विशेषताओं से अवगत कराया गया। वर्तमान में बलरामपुर जिले के निवासरत कुल 775368 ( राशनकार्ड अनुसार हितग्राहीयों में से 694478 हितग्राहीयों का आयुष्मान कार्ड पंजीकृत कराया जा चुका है जो कि 80. 56 प्रतिशत है, वही आयुष्मान कार्ड पंजीयन में बलरामपुर जिला राज्य में चौथे पायदान में है साथ ही छुटे हुये समस्त पात्र हितग्राहीयों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कि प्रक्रिया निरन्तर जारी है। जिले में पूर्व में पंजीकृत आयुष्मान कार्ड (PVC) को जिले में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं माध्यम ऑनलाईन KYC कर वितरण का कार्य भी प्रगति पर है योजना के प्रारम्भ से अभी तक जिले के कुल 90392 हितग्राहीयों ने योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। साथ ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख तक के चिकित्सकीय सुविधा हेतु जिले के 40 हितग्राहीयों को गंभीर बिमारी के उपचार हेतु निर्धारित राशि की उपलब्ध भी कराई गई है। वहीं इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी डॉ रामेश्वर शर्मा सिविल सर्जन, सिविल सर्जन, डॉ बसंत सिंह जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ जगदीश चन्द्र मेश्राम, डॉ आर.के सिंह, डॉ एच.एस. मिश्रा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी देवेश श्रीवास्तव जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत, श्री नेत्र प्रकाश शोर तापस मंडल नंदू हालदार एवं आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हितग्राहीं उपस्थित रहे

Categorized in: