मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेंद्रगढ़ अंचल में बढ़ते हुए कोरोना के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने अपना सख्त रवैया अपना लिया है सार्वजनिक स्थलों पर बिना माँक्स लगाए घूमते पाए जाने पर अब लोगों से शासन के निर्देश पर पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा ! कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ तहसील कार्यालय के सामने एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने बिना मास्क लगाए वाहन चालकों की जांच की जिसमें दो पहिया वाहन से लेकर बस, जीप व कार चालकों को माक्स लगा कर चलने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश दी गई ! वही बिना माक्स लगाए पाए गए कुछ वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया ! इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया था और इधर उधर से भागकर बचते नजर आए ! बढ़ते हुए कोरोना के प्रभाव के रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है तथा आम लोगों से बिना वजह घर से नहीं निकलने की समझाइश दी गई है जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की बात कही गई है घर से निकलने के साथ ही मास्क लगाकर चलने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश प्रशासन के द्वारा दी गई है ! एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि बढ़ते कोरोना के प्रभाव के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक होना होगा और सभी को माक्स लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा ! बिना माक्स लगाए पाए जाने पर लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी तथा 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा यह कार्यवाही लगातार अनवरत जारी रहेगी ! इस अवसर पर तहसीलदार उत्तम प्रसाद रजक, नायब तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव सहित नगर पालिका का अमला व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे!

Categorized in: