सरगुजा कमिश्नर सूरजपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े

सूरजपुर –  राज्य सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य में विभिन्न स्थानों पर 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप मेें मनाया जाएगा। इसके आयोजन के सम्बंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के द्वारा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए। इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में  सरगुजा कमिश्नर डॉ  संजय कुमार अलंग, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, उपायुक्त श्री नीलम  टोप्पो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुश्री लीना कोसम सहित अन्य अधिकारी जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष शामिल हुए।

Categorized in: