सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में 8 सितंबर, रविवार की सुबह हुए औद्योगिक हादसे को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान में लिया है और घटना की जांच के आदेश जिला प्रशासन को दिए हैं। औद्योगिक हादसे में 04 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने संवेदना प्रकट की है। इधर मुख्यमंत्री के आदेश के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच दल का गठन किया गया है। कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लुण्ड्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लुण्ड्रा, जिला श्रम पदाधिकारी अंबिकापुर, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अंबिकापुर और औद्योगिक एवं सुरक्षा अधिकारी अंबिकापुर बहादुर सिंह कंवर को शामिल किया गया है। जांच दल के द्वारा स्थल पर जाकर जांच की जाएगी और जांच के उपरांत जांच प्रतिवेदन दो दिवस के भीतर कलेक्टर को उपलब्ध कराना होगा।

Categorized in: