अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के ग्राम बेलटिकरी निवासी अनिल कुमार पिता बुधराम 21 वर्ष की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के स्वजन ने पुलिस को बताया है कि मृतक बीते रविवार को केनापारा में काम करने के लिए घर से गया था। जहां वह काम कर रहा था, वहां से पास में ही रेलवे लाइन गुजरी है, जिसमें गेट नहीं है। काम करने के दौरान ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दिया और उसे घायलावस्था में ट्रेन से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे। एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, यहां 9 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: