अंबिकापुर- कैट (कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड) सरगुजा की बैठक अंबिकापुर के स्थानीय भजनाश्रम भवन में संपन्न हुई। जिसमें जिले के सभी सदस्य उपस्थित हुए कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेड व्यापारियों की एक बड़ी संस्था है जो व्यापारी हित में पूरे देश में कार्य करती है। प्रदेश से आई गाइड लाइन के अनुसार 2 पदों हेतु सहमति सरगुजा जिले से बना कर प्रदेश भेजनी थी जिसके लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैट के सदस्यों द्वारा मुकेश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष व शुभम अग्रवाल को प्रदेश मंत्री का नाम सर्वसम्मति से पारित कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी को भेजा था। जिसके पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी ने मुकेश को उपाध्यक्ष व शुभम को मंत्री पद हेतु अपनी सहमति प्रदान करते हुए नियुक्ति की गई। मुकेश व शुभम लंबे समय से व्यापारियों के हित में कार्य करते आ रहे हैं,उनकी कार्यक्षमता को समझते हुए सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें प्रदेश भेजने की सहमति प्रदान की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी ,प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ने गत दिनों सरगुजा संभाग के सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी ने संभाग के सदस्यों को उपाध्यक्ष व मंत्री हेतु 2 नामों पर सहमति बनाकर भेजने की बात कही थी जिसे आगे बढ़ाते हुए अंबिकापुर में बैठक आयोजित की गई जिसका संचालन रविंद्र तिवारी ने किया साथ ही शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया तत्पश्चात बैठक के आगे की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी।

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ व्यवसायी व मार्गदर्शक कौन्तेय जायसवाल,अशोक नागवानी,परशुराम सोनी,मुकेश अग्रवाल,सुनील अग्रवाल,रविन्द्र तिवारी,आकाश दिप सेठी,फिरोज फिरदोसी,हुकुम सिंह,शुभम अग्रवाल,मुकेश शर्मा,अजित अग्रवाल,रमेश अग्रवाल,विनोद जायसवानी व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: