मनेंद्रगढ़- नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के द्वारा जल विभाग के 41 कर्मचारियो को बरसात में काम करने हेतु रेनकोट वितरण किया गया। जिससे नगरपालिका के जल प्रदाय शाखा के कर्मचारी बरसात में भी बिना किसी परेशानी के अपना कार्य कर सकें रेनकोट पानी से कर्मचारियों ने खुशी की लहर दौड़ गई।

रेन कोट वितरण कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी , जल प्रभारी नागेन्द्र जायसवाल, पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार, सपन महतो, पूर्व पार्षद शिवनारायण यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, इंजीनियर मुकेश दुबे एवं जल शाखा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

पानी टंकी की जल शाखा में नल का वाल खोलने या टूटी फूटी पाईप लाईन सुधारने व अन्य कार्य उक्त कर्मचारियों द्वारा किया जाता है जिससे बरसात के दिनों इन कर्मचारियों को बरसते पानी में भीगते हुए कार्य करना पड़ता है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसको देखते हुए नगरपालिका द्वारा रेनकोट दिया गया जिससे जल शाखा के कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की।

Categorized in: