रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कन्हर नदी में बने एनीकट के मात्र दो गेट खोलना नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9,14 एवं 15 के लोगों के लिए कभी भी बड़ी मुसीबत बन सकता है क्योंकि बीते 2 दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जहा कन्हर नदी पूरे उफान पर है वही एनीकट के ऊपर से पानी जाने लगा है जिससे पहले की भांति कभी भी बैक वाटर फकीरा नाला के रास्ते वार्ड क्रमांक 9,14 एवं 15 के घरों में घुस सकता है जिससे चिंता में यहां के लोगों की नींद उड़ी हुई है।

गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग के द्वारा कन्हर नदी में साढ़े आठ करोड़ रुपए लागत से एनीकट का निर्माण कराया गया है जो निर्माण के समय से ही नगरवासियों के लिए कारगर साबित नही हो सका है वहीं जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक बार फिर यह एनीकट नगर वासियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है एनीकट के 6 गेटों में से मात्र दो गेट विभाग के द्वारा खुलवाया जा सका जिसका परिणाम यह हो रहा है कि पिछले 48 घंटे से हो रहे लगातार मूसलाधार बारिश के बाद एनीकट के ऊपर से पानी जा रहा है वही एनीकट का बैक वाटर वार्ड क्रमांक 9, 14 एवं 15 के कई घरों में कभी भी घुस सकता है जिससे यहां रहने वाले लोगों की नींद उड़ी हुई है।कन्हर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है ऐसे में कन्हर नदी के पानी का लोगों के घरों में घुसने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

जनप्रतिनिधियों की गुहार अनसुनी किए विभाग के अधिकारी- नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित नगर के अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार विभाग के अधिकारियों से एनीकट के गेट खोले जाने की गुहार लगाई जाती रही परंतु इसे अनसुना कर दिया गया जिसका परिणाम नगर वासियों को भुगतना पड़ सकता है।

Categorized in: