रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- चिलचिलाती धूप के बाद विगत 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने सब्जी विक्रेताओं के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी है।छोटे सब्जी व्यवसाई पहले जहां साप्ताहिक बाजार के दिन गांधी मैदान में एवं प्रतिदिन वार्ड क्रमांक 11 में स्थित सब्जी मार्केट में दुकान लगाते थे वही कोरोना महामारी के बाद हुए लॉक डाउन के दौरान प्रसासनिक फरमान के बाद हाईस्कूल मैदान में दुकान लगाने लगे जहां पहले धूप से यहां सब्जी बेचना मुश्किल हो रहा था वहीं अब हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से सब्जी क्रेता एवं विक्रेता दोनों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। प्रशासन को तत्काल इस ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
 

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद सब्जी बाजार प्रतिदिन गांधी मैदान में लग रहा था परंतु वहा सोशल डिस्टेंसिंग नहीं हो पाने का हवाला दे प्रशासन के द्वारा सब्जी मार्केट हाईस्कूल मैदान में लगाने का फरमान जारी कर दिया गया। जिसके बाद सब्जी विक्रेताओं के सामने अचानक बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी क्योंकि खुले आसमान के नीचे  चिलचिलाती धूप में सब्जी बेचना मुश्किल हो रहा था जिस कारण बड़ी संख्या में प्रतिदिन छोटे सब्जी विक्रेता जो पैदल साइकिल से 10 से 15 किलोमीटर दूर से सब्जी बेचने आते हैं थे वे यहा आना बंद कर दिए थे वही यहां जितने भी लोग दुकान लगाते हुए चिलचिलाती धूप में परेशान हो रहे थे तो वही अब हो रही मूसलाधार बारिश ने उनके लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। बारिस के कारण हाईस्कूल मैदान में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है जो सब्जी क्रेता और विक्रेता दोनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

पैदल चलना भी है मुश्किल – लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हाई स्कूल मैदान के चारों ओर जल भराव की स्थिति एवं कीचड़ हो गया है जिससे पैदल सब्जी लेने जाना भी मुश्किल हो रहा है ऐसे में सब्जी क्रेता एवं विक्रेताओं की परेशानी को समझा जा सकता है।

पैदल एवं साइकिल से सब्जी लेकर आने वाले सब्जी विक्रेता नहीं पहुंच रहे हैं- पहले चिलचिलाती धूप एवं फिर मूसलाधार बारिश के कारण जो पहले पैदल एवं साईकिल से रामानुजगंज में सब्जी बेचने आते थे वे हाईस्कूल मैदान की परेशानियों को देखते हुए यहां आना बंद कर दिए हैं।

प्रशासन को है ध्यान दिए जाने की आवश्यकता- जिस प्रकार से सब्जी क्रेता एवं विक्रेता परेशान हो रहे हैं उनकी परेशानी को देखते हुए तत्काल प्रशासन को इस और ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है ताकि सब्जी विक्रेता एवं क्रेता को राहत मिल सके।

Categorized in: