0 भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री का आतिशी स्वागत

चंचलेश श्रीवास्तव

सूरजपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह एकदिवसीय प्रवास पर सूरजपुर पहुंचे। जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

नगर स्थित होटल आदित्य मे जिला भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा प्रदेश की भूपेश सरकार आम आदमी की आवाज दबाना चाहती है जो भी सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार सरकार के गलत नीतियों की आलोचना करते है सरकार उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा सरकार माफियाओं के चंगुल मे है रेत माफिया, शराब माफिया सरकार को संचालित कर रहे है। प्रदेश की जनता इस झूठी लबरी सरकार को बदलना चाहती है आप सभी मतदान केन्द्र पर पार्टी को मजबूत कीजिए मै भी छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों को दौरा करूंगा व मंडलो तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ उप चुनाव मे सरकार घबराई हुई है इसलिए जिले का निर्माण करने का सपना दिखाकर वोट हासिल करना चाह रही है यही नही साडी व शराब से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया|भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल है आप सभी कार्यकर्ताओं को मोर्चा संभालने की जरूरत है उन्होंने कहा कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष पर विस्तार योजना के कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल करें | भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं तथा प्रदेश की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने संकल्पित है तथा आने वाले चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों मे भाजपा कब्जा होगा | कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने किया कार्यक्रम मे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व सासंद कमलभान सिंह, भीमसेन अग्रवाल,पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, रामकृपाल साहू, अजय गोयल, अखिलेश सोनी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू, ललन प्रताप सिंह , मेजर अनिल सिंह, भारत सिंह सिसोदिया मंचासीन रहे। इस अवसर पर थलेश्वर साहू,रितेश गुप्ता, विश्व विजय सिंह तोमर विकेश साहू, आलोक दुबे, सत्यनारायण सिंह, ललित गोयल गीता जायसवाल, पुष्पा सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े, सुमन सिंह, संध्या सिंह, शांति सिंह, भूलन सिंह, रामू गोस्वामी, अशोक सिंह, कौशल सिंह, शशि तिवारी, कपिल पांडे, दीपक गुप्ता ,रविंद्र भारती, रामकरण साहू, रामानंद जायसवाल, अशोक अग्रवाल, लालचंद कुर्रे ,संदीप अग्रवाल, शंकर जिंदिया, अजय अग्रवाल, आनंद सोनी, अरविंद मिश्रा, दीपेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार गोयल, अनुप सिन्हा, आशीष प्रताप सिंह ,प्रदीप द्विवेदी,रामनिवास साहू , सत्यनारायण जायसवाल, राजेश्वर तिवारी बसंत कुशवाहा, राजेश तिवारी, अजय श्याम जगमोहन सिंह विजय सिदार, एचएन चतुर्वेदी,मार्तंड साहू, अक्षय तिवारी, प्रकाश दुबे , लवकेश पैकरा, शशिकांत गर्ग, सुरेंद्र राजवाड़े, लीलू गुप्ता, मुकेश साहू, राजीव सिंह, सुनील गुप्ता, किशन देवांगन, संस्कार अग्रवाल, संजू सोनी, सरोज साहु, भुनेश्वर साहु, अशोक गुप्ता, दौलत प्रताप सिंह ,अशोक यादव, राम शिरोमणि साहू , सुमन्त साहू , सुमित साहू, किशन देवांगन, संत सिंह, कैलाश गुप्ता, दरोगा सिंह , सागर सिंह सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 निर्माणाधीन जिला भाजपा कार्यालय का किया अवलोकन

पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का अवलोकन किया तथा निर्माण समिति के संदीप अग्रवाल व कृष्ण कुमार गोयल से चर्चा कर जल्द व सुसंगठित निर्माण करने कहा।

Categorized in: