अंबिकापुर। शहर में लगातार चोरी के बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने पूर्व में हुए चोरी के अपराधियों को पकड़ने के लिए सरगुजा पुलिस ततपर है। शहर में लगातार गश्त पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस बस स्टैंड में स्थित मनोज रेडियो दुकान में हुई चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पतासाजी कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित लोचन चिकवा पिता स्व.नंदू चिकवा (35) निवासी बांकीपुर गांधीनगर चोरी का सामान बेचने के लिए कंपनी बाजार में ग्राहक की तलाश में खड़ा है। कोतवाली पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर लोचन चिकवा व चोरी का सामान क्रय करने वाला मोहम्मद इमरान खान आत्मज मोहम्मद अल्ताफ (35) निवासी रसूलपुर अंबिकापुर के कब्जे से मनोज रेडियो से चोरी किया गया माल बरामद किया। आरोपितों को कोतवाली थाना अंबिकापुर के अपराध क्रमांक 306/22 धारा 379, 411/34 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार कर विधिवत रिमांड में भेजा गया। कारवाई में निरीक्षक भारद्वाज सिंह, प्रधान आरक्षक अजय पांडे, नयन साय पैकरा, आरक्षक सुशांत सिंह मोती केरकेट्टा, चित्रसेन प्रधान, धनेश्वर पैकरा शामिल थे।

Categorized in: