अंबिकापुर। दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई भिडंत के बाद एक ट्रेलर पुलिया से नीचे गिर गई, जिसमें चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना आज दोपहर 1.30 बजे करीब की है। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर-राजपुर रोड में संजय पार्क के आगे स्थित काली मंदिर के सामने बने पुलिया पर रविवार की दोपहर बरियों की ओर से गिट्टी लेकर आ रहे ट्रेलर व संजय पार्क की ओर से राजपुर की ओर जा रही खाली ट्रेलर में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में खाली ट्रेलर पुलिया से नीचे गिर गई जिसमें चालक को गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक का पैर टूट गया है। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे व स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी।

Categorized in: